Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: चंपावत: सजौली में तीन बकरियों की मौत, कई बकरियां बीमार 

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 20, 2024
सजौली में तीन बकरियों की मौत, कई बकरियां बीमार चंपावत जिले के छतकोट ग्राम सभा के सजौली तोक में अज्ञात कारणो के चलते तीन बकरियां की मौत हो गई है। कई बकरियां बीमार चल रही है। वही ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।चंपावत जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर छतकोट ग्राम पंचायत के सजौली में तीन बकरियां की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई है। जबकि कई बकरियां बीमार हो गई है। मंगलवार को गांव के पशुपालक चंद्रमणि भट्ट की दो बकरियां व जगदीश भट्ट की एक बकरी की मौत हो गई है। जबकि अन्य ग्रामीणों की बकरियां बीमार चल रही है ग्रामीण ईश्वरीय दत्त भट्ट, रवीश भट्ट, दीपक भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, राजेंद्र भट्ट ने बताया कि 18 अगस्त को अमोडी में रक्षाबंधन पर आयोजित कार्यक्रम में बचे हुए चावल को खुले में डाल दिया गया था। जिससे जंगल घास चुगने गई बकरियों ने अधिक मात्रा में चावल खा लिया था। जिससे तीन बकरियां की मौत हो गई है, जबकि सात आठ बकरियां मौत की कगार पर खड़ी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पीड़ितो को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। कहा कि आजीविका को बढ़ाने के लिए ग्रामीण पशुपालन की ओर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। लेकिन इस तरह उन्हें नुकसान होने के बाद उनका मनोबल भी कमजोर हो रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें