Saturday 7th of March 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:जल पुलिस ने बचाई शारदा नदी में डूब रही दो महिलाओं श्रद्धालुओ की जान

बनबसा:नशा तस्करी पर चंपावत पुलिस की कार्यवाही 13.10 ग्रामस्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

चंपावत:10 किलोमीटर पैदल चल आधार कैंप लगाने रोड विहीन गांव बकोड़ा पहुंची टीम।

पिथौरागढ़ की निर्मला पानू को महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2026 से राज्यपाल ने किया सम्मानित।

देहरादून: कैबिनेट बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावो को मंजूरी

: लोहाघाट नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय के प्रांतीय संगठन मंत्री बनने पर व्यापारियों ने मिठाई बांट कर जताई खुशी

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 29, 2024
लोहाघाट नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय के प्रांतीय संगठन मंत्री बनने पर व्यापारियों ने मिठाई बांट कर जताई खुशी लोहाघाट नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मे प्रांतीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर शुक्रवार को लोहाघाट नगर के ब्यापारियो ने व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी के नेतृत्व में भैरव राय का माल्यार्पण कर मिठाई बाट कर खुशी जताई तथा अपने अध्यक्ष भैरव राय को शुभकामनाएं दी कोषाध्यक्ष मुरारी व समस्त व्यापारियों ने कहा आज लोहाघाट नगर के व्यापारियों के लिए काफी गर्व का पल है प्रांतीय संगठन ने हमारे अध्यक्ष भैरव राय की उल्लेखनीय एवं तेज तर्रार कार्यशाली एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सोपा गया है यह समस्त लोहाघाट नगर के व्यापारियों को लिए एक बड़ा तोहफा है उन्होंने कहा भैरव राय के प्रदेश संगठन में आने से संगठन और भी ज्यादा मजबूत होगा उन्हें आशा है भैरव राय संगठन को और मजबूत करेंगे तथा व्यापारियों की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाएंगे उन्होंने भैरव राय को महत्वपूर्ण पद देने के लिए प्रांतीय संगठन को धन्यवाद दिया वही व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय ने महत्वपूर्ण पद मिलने पर प्रदेश संगठन व नगर के समस्त व्यापारियों को धन्यवाद देते हुए कहा संगठन व नगर के व्यापारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरेंगे और हमेशा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे तथा व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे उन्होंने नगर के व्यापारियों को अपने पर विश्वास जताने के लिए उनका आभार जताते हुए धन्यवाद दिया खुशी जताने में गोविंद वर्मा, भास्कर पाटनी ,पप्पू वर्मा,मनोज गर्ग, रविंद्र मुरारी ,मोहन जजरिया ,जगदीश खर्कवाल, किशोर मुरारी ,शेखर उप्रेती ,ललित चौबे वरिष्ठ ,व्यापारी गंगा दत्त मुरारी ,कैलाश खर्कवाल ,योगेश मुरारी, नवीन पुनेठा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें