Monday 9th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:74 अवशेष तोकों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का मार्ग प्रशस्त सीएम की मंजूरी

टनकपुर:मां पूर्णागिरी मेले मे कीचड़ भरी सड़क से स्नान के लिए जाने के लिए मजबूर श्रद्धालु

चम्पावत:जनता मिलन मे डीएम मनीष कुमार ने जनता की समस्याओं का किया समाधान।

गैरसेंण:सीएम धामी ने विकास व प्रगति की सोच को अनूठे अंदाज में रखा सामने आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन

टनकपुर व पूर्णागिरि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, भंडारों व खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड:प्रेस मान्यता पर शासन की बड़ी कार्रवाई कई जिलों के पत्रकारों की मान्यता रद्द।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 18, 2026

प्रेस मान्यता पर बड़ी कार्रवाई कई जिलों के पत्रकारों की मान्यता रद्द।

उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के सात जिलों के कई प्रेस प्रतिनिधियों की जनपद स्तरीय मान्यता रद्द कर दी है। शासन ने यह कार्रवाई गोपनीय जांच आख्या में प्रतिकूल तथ्यों के सामने आने के बाद और उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के बाद की है। महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ।उत्तरांचल प्रेस प्रतिनिधि मान्यता नियमावली 2001 के तहत 27 जनवरी 2026 को आयोजित विभागीय प्रेस मान्यता समिति की बैठक में वर्ष 2026 के लिए मान्यता के नवीनीकरण पर विचार किया गया ।समीक्षा के दौरान जिन पत्रकारों के संबंध में प्रतिकूल तथ्य पाए गए उनकी मान्यता रद्द करने की संस्तुति की गई है। शासन के इस निर्णय के बाद उधम सिंह नगर, चंपावत ,बागेश्वर ,पौड़ी गढ़वाल, टेहरी गढ़वाल ,अल्मोड़ा और चमोली जिलों के कई प्रेस प्रतिनिधियों की जनपद स्तरीय मान्यता निरस्त कर दी है ।जिनमें से उधम सिंह नगर जिले के 29 पत्रकार इस कार्रवाई से प्रभावित हुए है ।सरकार की कार्रवाई से पत्रकार जगत में हलचल तेज हो गई है ।हालांकि विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय नियमावली के प्रावधानों और समिति की संस्तुति के आधार पर लिया गया है ।अब देखने वाली बात यह है कि प्रभावित पत्रकार इस फैसले के खिलाफ क्या कदम उठाते हैं और आगे प्रक्रिया किस दिशा की ओर बढ़ती है।

जरूरी खबरें