Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:2027 में हारी हुई विधानसभा सीट पर भाजपा का फोकस। मंत्री टम्टा ने ली पदाधिकारियों ने ली बैठक ।

चंपावत:दयूरी-चलथी मोटर मार्ग निर्माण की कवायद तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:कालूखाड़ मेरौली के बुजुर्गों की गांव की सुध लेने की विधायक व डीएम से गुहार।

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

सूचना

: चंपावत :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न हस्तियों को किया गया सम्मानित 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 21, 2024
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न हस्तियों को किया गया सम्मानित शुक्रवार 21 जून 2024 को केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार पिथौरागढ़ द्वारा चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति राय जिला पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा देवी ब्लॉक प्रमुख चंपावत ,तथा जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे ,अपर जिला अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा , एसपी श्री अजय गणपति ,सीडीओ श्री संजय कुमार सिंह व जिला सूचना अधिकारी श्री गिरजा शंकर जोशी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री केके अग्रवाल व सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभाग द्वारा योग विषय पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसी के साथ योग पर आधारित विभागीय सांस्कृतिक दल द्वारा योग पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए ।साथ ही विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें विजय रहने वालें 10 बच्चों को विभागीय पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही योग में अपना विशिष्ट योगदान देने वाली श्रीमती सोनिया योगा अनुदेशक, विजय देवपा , लोकमणि पंत राजेश गहतोड़ी तथा तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त कुमारी शांभवी मुरारी को सम्मानित किया गया।

जरूरी खबरें