Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

सूचना

: लोहाघाट:क्वारखोली पडासोसेरा सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन/गढ्ढों में तब्दील हुई सड़क हादसा को दे रही दावत 

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 17, 2025
क्वारखोली पडासोसेरा सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की क्वारखोली पडासोसेरा सड़क पूरी तरह गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी इस बदहाल सड़क में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से पीएमजीएसवाई विभाग से सड़क में डामरीकरण करने तथा प्रशासन से सड़क को पीडब्ल्यूडी के हैंडओवर करने की मांग कर रहे हैं पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है सोमवार को क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह अधिकारी उर्फ कृष्णा व ग्रामीणों ने सड़क में डामरीकरण तथा पीडब्ल्यूडी के हैंडओवर करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया कृष्णा ने बताया सड़क बरसों से बदहाल हो चुकी है ना तो सड़क की बंद नालियां खोली गई है ना ही झाड़ियां का कटान किया गया है उन्होंने कहा सड़क पूरी तरह गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है जिसमें कभी भी कोई बड़ा हादसा देखने को मिल सकता है वाहन चालक यात्रियों की जान हथेली पर रख सड़क में वाहनों का संचालन करने को मजबूर है उन्होंने कहा कई बार विभाग व शासन प्रशासन से सड़क में डामरीकरण की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया उन्होंने कहा अगर अब सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया तो पूरे क्षेत्र के ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे अगर सड़क में कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भी शासन व प्रशासन की होगी ग्रामीणों ने कहा एक और सरकार सुरक्षित यातायात देने के दावे करती है दूसरी और बरसो से सड़क की सुध नहीं लेती है वही पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया सड़क में डामरीकरण का ईस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है लेकिन अभी तक स्वीकृती नहीं मिल पाई है स्वीकृति मिलते ही सड़क में डामरीकरण का कार्य किया जाएगा अब देखना यह है कब शासन से स्वीकृति मिलती है और ग्रामीण सुरक्षित यातायात कर पाते हैं फिलहाल ग्रामीण जान हथेली में रख यात्रा करने को मजबूर है

विज्ञापन

जरूरी खबरें