Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: चम्पावत:विवादित निलंबित शिक्षक को नैनीताल सम्बद्ध करने के उठे स्वर

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 14, 2024
चम्पावत,विवादित निलंबित शिक्षक को नैनीताल सम्बद्ध करने के उठे स्वर चम्पावत, राजकीय इंटर कॉलेज मल्ला भैंसकोट पिथौरागढ़ के निलंबित शिक्षक घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ के कार्यालय में दो दबंग के साथ घुसकर दबंगई करने का मामला अब चंपावत में भी तूल पकड़ने लगा है। मालूम हो कि विगत दिनों इस अध्यापक द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पिथौरागढ़ के कार्यालय में दो दबंग के साथ घुसकर मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जकारिया एवं वहां कार्यरत मिनिस्ट्रियल कार्मिकों को अपना निलंबन वापस करने के लिए धमकाया गया, उपरोक्त अध्यापक द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को चेतावनी दी गई कि यदि वह उनका निलंबन अबिलम्ब निरस्त नहीं करते हैं तो वह उन्हें एस0सी0 एस0टी0 एक्ट में फंसा कर जेल की हवा खिला देगा। इसके विरोध में पिथौरागढ़ में विगत दो दिनों से कार्मिक एवं शिक्षक संगठन धरने पर बैठे हुए हैं। बिरोध के श्वर अब चंपावत में भी उठने लगे चंपावत में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा निलंबित शिक्षक को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय नैनीताल सम्बद्ध करने की बात कही है। संगठन के जनपद के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी का कहना है कि ऐसे विवादित शिक्षक के जनपद चंपावत में रहने से चंपावत के शिक्षकों एवं कार्मिकों के बीच संबंध बिगड़ने तथा शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा है, इसलिए इनका संबंधिकरण अभिलंब निरस्त करते हुए इन्हें अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय नैनीताल में अटैच करना चाहिए। इनके अलावा फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला मंत्री जीवन चंद्र ओली ने इसे अत्यंत अनैतिक कार्य बताते हुए कहा कि यह शिक्षक एवं कर्मचारियों को कई वर्गों में विभाजित करने की अनैतिक कोशिश है, जिसका संगठन पुरजोत विरोध करता है। इस संदर्भ में संगठन द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को संगठन के जनपदीय सचिव हिमांशु मुरारी के नेतृत्व में ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन देने वालों में लोकेश जोशी, सीतांशु त्रिपाठी, राघवेंद्र यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें