Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:पंचेश्वर को मदद का इंतजार सड़क बहने से कटा संपर्क हजारों की जनता प्रभावित ग्रामीण ने प्रशासन से संसाधन बढ़ाकर जल्द सड़क खोलने की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 15, 2024
पंचेश्वर को मदद का इंतजार सड़क बहने से कटा संपर्क हजारों की जनता प्रभावित ग्रामीण ने प्रशासन से संसाधन बढ़ाकर जल्द सड़क खोलने की उठाई मांग शुक्रवार को आई भीषण आपदा से लोहाघाट ब्लाक की नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह बहने व क्षतिग्रस्त होने से बंद हो गई है जिस कारण पिछले तीन दिनों से पंचेश्वर सहित क्षेत्र के लगभग 70 से अधिक गांवो की हजारों की आबादी के साथ-साथ नेपाल व पिथौरागढ़ जिले की जनता भी प्रभावित हो गई है पंचेश्वर क्षेत्र को प्रशासनिक मदद की सख्त जरूरत हैआपदा से क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा है सीमावर्ती सड़क बंद होने से क्षेत्र में अब रोजमर्रा की चीजों की किल्लत होने लगी है तथा बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने बताया सड़क बहने से इस सीमावर्ती क्षेत्र का अन्य जगह से संपर्क पूरी तरह कट चुका है जरूरी वस्तुओं का अभाव होने लगा है उन्होंने कहा अगर इस स्थिति में कोई व्यक्ति गंभीर बीमार होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाना भी संभव नहीं है सड़के व रास्ते टूटने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं इसके अलावा पेय जल लाईने टूट चुकी है पंचेश्वर में तैनात एसएसबी की सप्लाई भी बंद हो गई है एसएसबी इस आपात स्थिति में ग्रामीणों के साथ खड़ी है पर सड़क खोलने में संसाधनों की कमी साफ नजर आ रही है ग्रामीण प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं ग्रामीणों ने प्रशासन से संसाधन बढ़ाकर जल्द से जल्द सड़क खोलने की मांग की है ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र के वाहन सड़कों में जगह-जगह फंसे हुए हैं अगर जल्द सड़क नहीं खोली गई तो हालात बेकाबू हो सकते हैं यह सीमांत सड़क पंचेश्वर के साथ-साथ नेपाल व पिथौरागढ़ जिले को भी जोड़ती है वही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया पंचेश्वर सड़क जगह-जगह बह चुकी है दो मशीन सड़क खोलने व वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटी हुई है उन्होंने बताया लोहाघाट डिवीजन में जगह-जगह सड़के बुरी तरह टूट चुकी हैं सड़क खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है वहीं सड़क कार्य देख रहे हैं सहायक अभियंता सूरज साह ने बताया मशीने लगातार कार्य कर रही है पर सड़क जगह-जगह बह चुकी है लगभग तीन दिन में छोटे वाहनों को निकालने का पूरा प्रयास किया जा रहा है उन्होंने बताया पूरी तरह सड़क खोलने में हफ्ते भर का समय लग सकता है फिलहाल इस समय पंचेश्वर क्षेत्र काफी दिक्कतों में चल रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें