Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: चंपावत:पीएम मोदी के लखपति दीदी योजना कार्यक्रम में महिला समूहो ने वर्चुअल किया प्रतिभाग 

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 25, 2024
पीएम मोदी के लखपति दीदी योजना कार्यक्रम में महिला समूहो ने वर्चुअल किया प्रतिभाग रविवार 25 अगस्त को जनपद चंपावत के समस्त विकास खण्डों में एनआरएलएम योजना अंतर्गत गठित समस्त 20 क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा एनआरएलएम योजना के अंतर्गत आरएफ एवं सीआईएफ की धनराशि स्वयं सहायता समूहो को अवमुक्त की गई एन आर एल एम योजना के तहत भारत सरकार की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना के तहत उत्तराखंड में वित्तीय वर्ष 2024 /25 तक 1.65 लाख स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है कार्यक्रम का उद्देश्य समूह की महिलाओं को एनआरएलएम एवं अन्य विभागों से कन्वर्जेंस के माध्यम से विभिन्न आजीविका योजनाओं से जोड़ना/ प्रशिक्षण देना है ताकि वे प्रति परिवार न्यूनतम 1 लाख तक की वार्षिक आय अर्जित कर सके जनपद में एनआरएलएम के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहो की महिला सदस्यों जो अपने क्षेत्र में आजीविका गतिविधियां कर रहे हैं तथा लखपति दीदी बन चुकी हैं कुल 323 लखपति दीदीयो को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एवं सहायक परियोजना निदेशक के निर्देशन में एनआरएलएम से जिला थीमेटिक विशेषज्ञ, ग्रामीण वित्त समन्वयक, डी यू जी के वाई के जिला परियोजना प्रबंधक और बिजनेस इनक्यूबेटर का समस्त स्टाफ समस्त विकास खण्डों के खंड विकास अधिकारी खंड , ब्लॉक मिशन प्रबंधक, ग्राम विकास अधिकारी तथा रीप परियोजना से समस्त स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया

जरूरी खबरें