: देहरादून:जंगलों की आग ने बड़ाई मुख्यमंत्री धामी की चिंता
Sat, May 4, 2024
जंगलों की आग ने बड़ाई मुख्यमंत्री धामी की चिंता
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र के जंगल आजकल आग से धधक रहे हैं सरकार के द्वारा किए जा रहे लाख प्रयासों के बावजूद भी जंगल की आग पर काबू नहीं पाया जा सका है जंगल की आग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चिंता बढ़ा दी है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में बनाग्नि को रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों की उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सचिव, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), पुलिस महानिदेशक के साथ ही वनाग्नि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पूर्व में भी वनाग्नि को रोकने के लिये प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिये गये थे। मुख्यमंत्री आज सभी संबंधित अधिकारियों के साथ इस संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा के साथ वनाग्नि से उत्पन्न स्थिति का भी जायजा लेंगे।वन अग्नि को लेकर मुख्यमंत्री धामी चिंतित बुलाई बैठक
इस फायर सीजन में वनाग्नि की अब तक 868 घटनाएं दर्ज वनाग्नि से चपेट में आई उत्तराखंड की 1086 हैकटेयर वन भूमिजंगल में आग लगने की वजह से दो लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में आग लगने की 64 जगह लगी आग गढ़वाल में 30 जबकि कुमाऊं में 29 जगह लगी आग
: बाराकोट:नदेड़ा गांव में पहुंची जंगल की आग फसलों को भारी नुकसान
Sat, May 4, 2024
नदेड़ा गांव में पहुंची जंगल की आग
बर्दाखान क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता छोटू जोशी ने बताया कि पूरा बाराकोट छेत्र में जंगलों मे लगी आग घरों तक पहुंच गई है जिससे क्षेत्र में हाहाकार मच गया हैं। जोशी ने बताया आग से जंगल खाक हो गए। बाराकोट के विभिन्न गावों भनखोला , छुलापे, भनार , नदेडा आदि छेत्रो में घरों तक आग पहुंच जा रही हैं । जिससे कई जंगल खाक हो गए और पूरा बाराकोट छेत्र में धुंध फैली हुई हैं। बारिश न होने की वजह से अब घरों तक आग पहुंच जा रही हैं और जंगलों में आग लगने से कई जीव जानवरो की मौत की हो गई है। जोशी ने बताया कि नदेडा गांव में घरों तक आग पहुंच गई और लोगों ने लुट्टे भी बड़ी मुस्किल से बचाए।
और लोगों ने साग सब्जी भी लगाई हैं प्याज लहसुन अन्य चीजे भी जलकर खाक हो गए उन्होने बताया एक तो पानी के सब स्रोत सुख गए हैं ऊपर से आग बुझाने में कई दिक्कतो का सामना करना पडा आग से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और लोगों ने बड़ी मुस्किल से अपनी जान भी बचाई । वही भास्कर जोशी ,नवीन जोशी और दीपांशु, , आदि गांव के लोगों ने कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग ने चंपावत जिले में कहर बरपा रखा है अभी तक वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच चुका है
: देहरादून मे भीषण सड़क हादसा तीन लोगों की मौके पर मौत
Sat, May 4, 2024
देहरादून मे भीषण सड़क हादसा तीन लोगों की मौके पर मौत
देहरादून स्तिथ मसूरी रोड झड़ीपानी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया सूचना मिलते ही पुलिस व फायर सर्विस यूनिट पहुंची मौके पर वाहन में थे 6 लोग सवार थे,जिसमे 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है
अन्य 3 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया आज सुबह 6 बजे की है घटना।