: चंपावत: नवविवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Mon, Aug 7, 2023
नवविवाहिता की मौत पर पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
चंपावत जिले के दुधोरी गांव की एक नवविवाहित महिला माया आर्य की बीते 2 अगस्त को उसके ससुराल दुधोरी (चंपावत)में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी माया की मौत पर माया के पिता रामीराम निवासी मथीयाबाज (रीठा साहिब)के द्वारा माया के पति संजय कुमार पर दहेज के लिए जहर देकर उनकी बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए 6 अगस्त को चंपावत कोतवाली में तहरीर दी तहरीर में रामीराम के द्वारा शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने ,मारपीट करने तथा जहर देकर उनकी बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है पिता की तहरीर पर चंपावत कोतवाली पुलिस ने माया के पति संजय कुमार निवासी दुधोरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498A, 304Bव दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच सीओ चंपावत बिपिन चंद्र पंत कर रहे हैं मृतका माया का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व ही संजय कुमार के साथ हुआ था वही मृतका के पिता रामीराम का कहना है शादी के बाद से ही संजय कुमार के द्वारा उनकी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट करना शुरू कर दिया था तथा 2 अगस्त को उनकी बेटी की जहर देकर हत्या कर दी है मृतका का मायका रीठा साहिब क्षेत्र के मथीयाबाज गांव में है वहीं सीओ पंत का कहना है मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई करी जाएगी
: पिथौरागढ़:फिल्मी स्टाइल में नेपाली महिला कैदी लाकप की दीवार फांदकर फरार
Sun, Aug 6, 2023
फिल्मी स्टाइल में नेपाली महिला कैदी साड़ी की रस्सी बनाकर लॉकअप की दीवार फांदकर फरार 1.5 किलो चरस के साथ एसएसबी ने पकड़ा था अनुष्का को लॉकअप से महज 300 मीटर दूर है पिथौरागढ़ कोतवाली
लगभग पिछले ढाई वर्षो से चरस तस्करी के आरोप में एनडीपीएस एक्ट में पिथौरागढ़ के न्यायिक बंदी गृह में कैद 24 वर्ष की नेपाली युवती अनुष्का उर्फ आकृति लॉकअप की सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए साड़ी की रस्सी बनाकर फिल्मी स्टाइल में लॉकअप की 15 फुट ऊंची सुरक्षा दीवार को फांद कर फरार हो गई है और लॉकअप के सुरक्षाकर्मी सोते रहे अनुष्का के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात अनुष्का ने लॉकअप की कथित कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी साड़ी की रस्सी बनाकर लॉकअप की ऊंची ऊंची दीवारों को फांदकर फरार हो गई वही एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि फरार महिला कैदी की तलाश में पुलिस टीमें गठित करी गई है तथा जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है खासकर नेपाल सीमा पर पुलिस के द्वारा कड़ी निगाह रखी जा रही हैं एसपी ने बताया इसके अलावा सरहदीय जनपदों की पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है जल्द महिला कैदी को पकड़ लिया जाएगा तथा महिला लॉकअप से कैसे फरार हुई इसकी जांच करी जा रही है फिलहाल फरार हुई अनुष्का का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है वही अनुष्का रात अपनी बैरक से बाहर कैसे आई फरार कैसे हुई यह जांच का विषय है जबकि लॉकअप में कड़ी निगरानी रखी जाती है महिला कैदी का इस तरह फरार हो जाना लॉकअप की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है जबकि लॉकअप से महज 300 मीटर की दूरी पर पिथौरागढ़ कोतवाली है जबकि 2019 में भी इस प्रकार की घटना घट चुकी जब एक नाबालिग कैदी लॉकअप की दीवार फ़ादकर फरार हो गया था
: लोहाघाट: सड़कों में डेरा जमाए आवारा गोवंश दुर्घटनाओं को दे रहे हैं दावत
Sun, Aug 6, 2023
लोगों के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र में आवारा छोड़ गए गोवंश अब लोगों व वाहन चालकों के लिए खतरा बन चुके हैं आवारा गोवंश के झुंड के द्वारा लोहाघाट में जगह-जगह सड़कों को अपना डेरा बना दिया गया है जिस कारण वाहन दुर्घटनाओं का खतरा काफी ज्यादा बढ़ चुका है कभी भी कोई गंभीर वाहन दुर्घटना हो सकती है लोहाघाट के जगदीश जोशी, जीवन गहतोड़ी ,रमेश सिंह ,शीला मेहता आदि ने बताया कि अज्ञात लोगों के द्वारा छोड़े गए गौवंश के द्वारा कई लोगों को सींग मारकर घायल कर दिया गया है
तथा बच्चों को भी स्कूल आने जाने में खतरा हो रहा है उन्होंने बताया पिछले हफ्ते आवारा सांड के द्वारा स्टेशन बाजार में एक शिक्षक को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा अब आवारा गोवंश के झुंड के द्वारा सड़कों में कब्जा जमाने से वाहन दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है तथा लोगों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है लोगों ने प्रशासन से गोवंश को गौ सदन में छोड़ने तथा गोवंश को आवारा छोड़ने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है
वही एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ने कहा आवारा गोवंश के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस जल्द आवारा गौवंसो के गले में रेडियम बेल्ट बांधेगी ताकि रात में वाहन चालकों को गोवंश की मौजूदगी दूर से ही नजर आए जिस कारण दुर्घटनाओ का खतरा कम हो सके कुल मिलाकर अज्ञात मालिकों के द्वारा छोड़े गए गोवंसो की काफी दुर्गति हो रही है जबकि देश में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है प्रशासन व नगर पालिका ने संज्ञान लेना चाहिए