Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

चंपावत:गुरुकुलम एकेडमी ने चम्पावत में बिखेरा देशभक्ति का रंग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

चंपावत:दुष्कर्म व गर्भपात के आरोपी युवक को कोर्ट ने किया बरी।

पाटी:विकासखंड स्तरीय किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद

एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: साहब राम : Haryana News: 27 सितंबर से चलेगी उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ उदयपुर सिटी सुपरफास्ट ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Editor

Fri, Sep 26, 2025

Haryana News: हरियाणा के रेल यात्रियों से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रस्तावित उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को धरातल पर उतारने का फैसला किया है। इसके लिए रेलवे ने ट्रेन के संचालन के लिए मंगलवार शाम को आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि 27 सितंबर को उदयपुर से तो 28 सितंबर को चंडीगढ़ से ट्रेन का संचालन होगा। ट्रेन में दो द्वितीय AC कोच, छह तृतीय AC श्रेणी, दो तृतीय एसी इकोनोमी, छह द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पॉवर कार व एक गार्ड केबिन सहित 22 कोच होंगे। हालांकि, 25 सितंबर को प्रधानमंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

ट्रेन की समय सारिणी

अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन नंबर 20989 उदयपुर से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:10 बजे अंबाला कैंट और 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर् 20990 प्रत्येक गुरुवार और रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होकर 12:05 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 5:25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

अधिकारियों का कहना है कि ये ट्रेन बीच रास्ते राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

जरूरी खबरें