Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

चंपावत:गुरुकुलम एकेडमी ने चम्पावत में बिखेरा देशभक्ति का रंग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

चंपावत:दुष्कर्म व गर्भपात के आरोपी युवक को कोर्ट ने किया बरी।

पाटी:विकासखंड स्तरीय किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद

एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट : साहबराम : Haryana : हरियाणा रोडवेज में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

Editor

Thu, Sep 25, 2025

Haryana : हरियाणा के ITI पास युवाओं के लिए एक जरूरी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो में विभिन्न IT ट्रेडों के लिए अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकाली गई है। महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज भिवानी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर 2025 तक चलेगी।

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 29 सितंबर को

इसके बाद आवेदकों को अपना आवेदन प्रिंट आउट लेकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 26 सितंबर 2025 को महाप्रबंधक कार्यालय, भिवानी में जमा करना होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 40 पदों पर अप्रेंटिस लिए जाएंगे, जिनमें मैकेनिक मोटर वाहन, डीजल मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, पेंटर, टर्नर आदि ट्रेड शामिल हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में ITI पास होना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है।

भर्ती में शामिल ट्रेड

फिटर (12), इलेक्ट्रीशियन (9), मैकेनिक मोटर वाहन (5), डीज़ल मैकेनिक (5), वेल्डर (3), शीट मेटल वर्कर (2), कारपेंटर (2), पेंटर (1), टर्नर (1)

जरूरी जानकारी

ऑनलाइन आवेदन तिथि: 24 से 25 सितंबर 2025

दस्तावेज जमा करने की तिथि: 26 सितंबर 2025

दस्तावेज सत्यापन: 29 सितंबर 2025

कुल पद: 40

योग्यता: संबंधित ट्रेड में ITI पास

आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए निःशुल्क

चयन प्रक्रिया: दस्तावेज सत्यापन व मेरिट सूची

जरूरी खबरें