Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

चंपावत:गुरुकुलम एकेडमी ने चम्पावत में बिखेरा देशभक्ति का रंग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

चंपावत:दुष्कर्म व गर्भपात के आरोपी युवक को कोर्ट ने किया बरी।

पाटी:विकासखंड स्तरीय किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद

एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Rajasthan Weather: राजस्थान के कई जिलों में बारिश की चेतावनी! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

Editor

Mon, Sep 1, 2025

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, पिछले कई दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है। राजस्थान में मानसून पूरी तरह एक्टिवए हो गया है और पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार को भी जयपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, दौसा सहित कई जिलों में मध्यम बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान में विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई। Rajasthan Weather

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है, जो अगले 5 से 6 दिनों तक पूर्वी राजस्थान में सक्रिय मानसून की स्थिति बनाए रखेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। Rajasthan Weather

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के भी अधिकांश हिस्सों में आगामी 2 से 3 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, नागौर, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली, धौलपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी, अजमेर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। Rajasthan Weather

लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

जरूरी खबरें