Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गुरुकुलम एकेडमी ने चम्पावत में बिखेरा देशभक्ति का रंग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

चंपावत:दुष्कर्म व गर्भपात के आरोपी युवक को कोर्ट ने किया बरी।

पाटी:विकासखंड स्तरीय किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद

एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

लोहाघाट में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा। सैकड़ो छात्र छात्राएं व जनप्रतिनिधि शामिल।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Transfers 2025: इस राज्य में फिर चली तबादला एक्स्प्रेस, इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले

Editor

Sun, Aug 31, 2025

Transfers 2025: उतरप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। UP में फिर एक बार बड़े स्तर पर सरकार की तबादला एक्स्प्रेस चली है। UP में रविवार को आठ IPS अफसरों का तबादला हुआ हैं। इनमें तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।

शामली के पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम को पुलिस अधीक्षक, PTS, मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। 

वहीं कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र को पुलिस अधीक्षक, EOW, उप्र बनाया गया है। 

इसी तरह श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक घनश्याम को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र बनाया गया है। 

श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात की जिम्मेदारी मिली है।

राहुल भाटी को पुलिस अधीक्षक, SSF, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती बनाया गया है। 

पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर में तैनात पुलिस उपायुक्त लाखन सिंह यादव को सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ भेजा गया है। 

नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बागपत से पुलिस अधीक्षक, शामली के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। 

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस उपायुक्त /अपर पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनात डॉ प्रवीण रंजन सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। 

जरूरी खबरें