Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:लड़ीधुरा मंदिर के पास बीते 10 दिनो से वीराने में खड़ी पल्सर बनी संशय का विषय

देहरादून : मांगों को लेकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

रिपोर्ट: साहबराम : Vande Bharat: चंडीगढ़ से UP के इन जिलों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, ये रहेगा पूरा रूटमैप

Editor

Thu, Sep 25, 2025

Vande Bharat: चंडीगढ़ से UP जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब UP के कई शहर में जाने के लिए वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आइसीएफ) में स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस भी तैयार हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के खाते में भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस आ गई है, जिसके चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश के इज्जत नगर तक दौड़ाने का प्रस्ताव है।

जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस का चंडीगढ़ से इज्जत नगर तक चलने का रूट लगभग तय हो चुका है। चंडीगढ़ से यह ट्रेन दौड़ेगी, इसका ठहराव अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, कठगढ़, काशीपुर, लालकुआं होगा, जो इज्जत नगर तक जाएगी। वहीं जयपुर से लखनऊ के बीच भी वंदे भारत चलेगी।

जयपुर से बांदीकुई, भरतपुर, आगरा, टुंडला, कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह गोरखपुर से आगरा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बाराबांकी, मल्होर, ऐशबाग, मानकनगर, कानपुर सेंट्रल होते हुए आगरा पहुंचेगी। इसी तरह वाराणसी से जबलपुर दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज, मानिकपुर होते हुए जबलपुर पहुंचेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 16 कोच हैं। यह सभी कोच वातानुकूलित हैं। इनमें AC फर्स्ट क्लास, AC टू टीयर और AC थ्री टीयर कोच की सुविधा मिलती हैं। इनमें एक साथ एक हजार 128 यात्री सफर कर सकते हैं। इनकी अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रतिघंटा रफ्तार होगी। इसी के साथ ही तमाम सुविधा है।

जरूरी खबरें