Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

चंपावत:राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश डीएम की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट विधायक अधिकारी ने पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल द्वारा लगाए गए आरोपों को बताया झूठा कहा भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 2, 2023
लोहाघाट विधायक ने पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारा लोहाघाट विधानसभा के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि विधानसभा लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने जो उन पर विधायक निधि को लेकर आरोप लगाए हैं वह सभी झूठे वह तथ्यहीन है विधायक अधिकारी ने कहा अगर यह बात सही है तो वह साबित करें उन्होंने कहा विधायक निधि में कोर्ट ने कोई रोक नहीं लगा रखी है ना ही उन्होंने ऐसी बात किसी से कही है अधिकारी ने कहा उन्हें अभी तक जितना भी समय मिला उन्होंने विधायक निधि को गांव में जनता के बीच चौपाल लगाकर बांटा है विधायक अधिकारी ने कहा पूर्व विधायक फर्त्याल ने उन्हें बेवजह कोर्ट में घसीटा है और उनका काफी समय कोर्ट में नष्ट हो रहा है जिस कारण वे जनता को समय नहीं दे पा रहे हैं जिसके लिए पूर्व विधायक फर्त्याल जिम्मेदार हैं उन्होंने कहा पूर्व विधायक की मनसा कभी पूरी नहीं होगी जनता ने उन्हें नकार कर मुझे विधायक बनाया है यह बात उन्हें हजम नहीं हो पा रही है जिस कारण अब मुझे बदनाम करने के लिए तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं जनता सब जानती है अगर उन्हें जनता की इतनी ही चिंता है तो क्षेत्र का विकास करने में हमारा सहयोग करें क्योंकि सरकार उनकी है इस तरह के आरोप व कोर्ट कचहरी कर उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा विधायक अधिकारी ने कहा फर्त्याल अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं जनता ने दो बार उन्हें विधायक बनाया पर उन्होंने विकास कार्य करना छोड़ व्यक्तिगत राग द्वेस में अपना ध्यान लगाया और क्षेत्र का कुछ भी विकास नहीं किया भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे उन्होंने कहा जनता का आशीर्वाद उनके साथ है मालूम हो पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विधायक अधिकारी पर विधायक निधि में कोर्ट द्वारा रोक लगाने की झूठी बात जनता को बताने तथा विधायक निधि ना बांटने का गंभीर आरोप लगाया था जिसके बाद लोहाघाट की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है अब देखना यह है कि इन दोनों दिग्गजों की कानूनी लड़ाई क्या रंग लाती है

जरूरी खबरें