Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण

लोहाघाट:पासम विद्यालय ने रचा इतिहास, एक साथ तीन बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन।

लोहाघाट:2027 में हारी हुई विधानसभा सीट पर भाजपा का फोकस। मंत्री टम्टा ने ली पदाधिकारियों ने ली बैठक ।

सूचना

: भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोहाघाट विधानसभा मे संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 14, 2023
महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोहाघाट मे संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान के तहत लोहाघाट विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केदार जोशी ने कहा कि पहले की सरकारें जनता से टैक्स वसूलकर घोटालों में संलिप्त थी। लेकिन, आज मोदी सरकार टैक्स को आम लोगों के लाभ के लिए खर्च कर उन्हें सुविधा दे रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य इसके गवाह हैं। जोशी ने कहा महा जनसंपर्क अभियान के तहत पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल में हुए जनकल्याणकारी विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा 2024 में एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है जोशी ने कहा प्रदेश में सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की सीढ़ियां लगातार चड रहा है जनता भाजपा के साथ है वही भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। महासंपर्क अभियान के जिला संयोजक मुकेश कलखुड़िया ने अभियान के उद्देश्य को बताते हुए सफल बनाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा की प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य व जिपं अध्यक्ष ज्योति राय ने सभी मोर्चों को भाजपा का प्रमुख अंग बताया। कार्यक्रम संयोजक ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि सरकार ने जनता के हित में जो कार्य किए हैं, उन्हें हम सभी लोगों तक पहुंचाएंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में सह जिला प्रभारी गणेश भंडारी, भाजपा पदाधिकारी सतीश पांडेय, निर्मला अधिकारी, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, गोविंद प्रसाद, महिला मोर्चा कुमाऊ सहसंयोजक विनीता फर्त्याल, चंद्रकला मेहरा मोर्चों के जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, पूरन बिष्ट, रवि प्रजापति जीवन गहतोड़ी ,विनोद गोरखा गंगा पाटनी सहित मोर्चों के जिला व मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें