Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बनबसा :पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी 06.39 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ दो गिरफ्तार

बनबसा पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी 06.39 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ दो गिरफ्तारएसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर बनबसा पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।आज 18 जून को चम्पावत के बनबसा क्षेत्र में थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में चलाए जा रहे रहे चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त भीम बहादुर धामी पुत्र खड़क बहादुर धामी निवासी कंचनपुर नेपाल के कब्जे से 03.40 ग्राम स्मैक (हैरोईन) एवं अभियुक्त महेश दत्त जोशी पुत्र गोपाल दत्त जोशी उम्र 32 निवासी नेपाल के कब्जे से 02.99 ग्राम अवैध स्मैक (हैरोईन)के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी भी सीज की है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया ।अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम मे उ०नि० अरविन्द कुमार (थाना बनबसा),-हे0का0 मतलूब खान (एसओजी),का० जगदीश सिंह ,का० रमेश काण्डपाल,का0 राजेश गिरी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें