रिपोर्ट: साहबराम : Success Story : हरियाणा के छोटे से कस्बे की बेटी बनीं IAS अफसर, जाने इनकी सफलता की कहानी
Laxman Singh Bisht
Success Story : यूपीएससी देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसी आईएएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की है।

पहले प्रयास में रहीं असफल
आज हम आपको एक ऐसी ही उम्मीदवार के बारे में बताएंगे, जिन्होंने साल 2017 में पहली बार सिविल सेवा परीक्षा देने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही, जिसके बाद उनके पास दो ऑप्शन थे: पहला कि वह इसे छोड़ दें और दूसरा यह कि वह अपनी गलतियों से सीखे और दोबारा प्रयास करे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अंकिता चौधरी की, जिन्होंने दूसरा ऑप्शन चुना और दोबारा परीक्षा की तैयारी की।

मिडिल क्साल घर में पली-बढ़ी
हरियाणा के रोहतक जिले से ताल्लुक रखने वाली अंकिता एक साधारण, लोअर मिडिल क्साल घर में पली-बढ़ी हैं। उसके पिता एक चीनी कारखाने में अकाउंटेंट के रूप में काम करते थे। अंकिता बचपन से ही एक होनहार छात्रा थी और वह स्वतंत्र और सफल होने का सपना देखती थी।
मास्टर्स के दौरान की यूपीएससी की तैयारी
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन करने के बाद, अंकिता ने यूपीएससी परीक्षा देने का फैसला किया। उन्होंने पोस्ट-ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन लेने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। आईआईटी दिल्ली से मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद वह यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं।

तैयारी के दौरान हुई मां की मौत
हालांकि, यूपीएससी की तैयारी के दौरान, उनकी मां की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना ने उन्हें बहुत प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने अपने सपने को नहीं छोड़ा। उन्होंने अपनी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि के रूप में अपने IAS अधिकारी बनने की इच्छा को फिर से जगाया, जिसके लिए उनके पिता ने उनका समर्थन किया।
ऑल इंडिया 14वीं रैंक के साथ बनीं IAS
अंकिता ने साल 2018 में दृढ़ निश्चय के साथ दूसरी बार UPSC परीक्षा दी और ऑल इंडिया 14वीं रैंक हासिल कर IAS अधिकारी बनीं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के प्रयासों और कड़ी मेहनत को देती हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*