रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में सीएम फ्लाइंग टीम की बड़ी कार्रवाई, इन वाहनों के काटे चालान
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार के हांसी में शनिवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के तहत 20 वाहनों के चालान किए गए और 8 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 6 लाख 2 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई। उनके साथ आरटीओ कार्यालय के टीएसआई सतीश, एएसआई सुरेंद्र और एचसी विजय भी मौजूद थे। टीम को सूचना मिली थी कि कई वाहन ड्राइवर नियमों का उल्लंघन करते हुए ओवरलोड गाड़ियां चला रहे हैं। इसके अलावा, टैक्स चोरी, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की कमी जैसी अनियमितताएं भी सामने आ रही थी।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, इस सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने हांसी-उमरा रोड, हांसी-भिवानी रोड और हिसार-दिल्ली रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इंचार्ज सुनैना ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण कार्ड, टैक्स रसीद और वाहन में लदे सामान के वजन व आकार की गहनता से जांच की।
नियम तोड़ने वाले चालकों के 20 चालान किए गए और 6 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया। जिन वाहन मालिकों ने मौके पर ही ऑनलाइन चालान राशि का भुगतान कर दिया, उन्हें जाने की अनुमति दी गई, जबकि शेष आठ वाहनों को जब्त कर लिया गया।Haryana news
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ