Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी विज्ञापन करके दवाईयां बेचने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Editor

Sat, Sep 27, 2025

Haryana news : श्री प्रियांशु दीवान HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के निर्देशानुसार कार्य करते हुए निरीक्षक नवीन कुमार प्रबंधक थाना साईबर दक्षिण, गुरूग्राम की पुलिस टीम को पुलिस तकनीकी के आधार पर कुछ मोबाईल नंबर का प्रयोग इंस्टाग्राम व फेसबुक पर नकली सेक्सवर्धक दवाईयां बेचने के लिए लोगों को विश्वास में लेकर उससे रुपए ट्रांसफर करवाकर साईबर ठगी करने का पता लगा। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.09.2025 को उद्योग विहार फेज-5 में बनी बिल्डिंग के बेसमेंट में संचालित एक कॉल सेंटर पर रेड़ की गई, जहां से 07 लड़के व 04 लड़कियों को काबू किया, जिनकी पहचान 1. पीयूष कुमार निवासी न्यू कॉलोनी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), 2. अभिषेक शर्मा निवासी गांव डेरा, नई दिल्ली, 3. चेतन सैनी निवासी कन्हैया नगर, नई दिल्ली, 4. देव सिंह कापसहेडा बॉर्डर, नई दिल्ली, 5. अल्ताफ अंसारी निवासी झड़ेला, नई दिल्ली, 6. नीरज कुमार निवासी पट्टी मोहल्ला, सहसवान, जिला बदायूं (उत्तर-प्रदेश), 7. अरुण भारद्वाज निवासी डेरा गांव, नई दिल्ली, 8. किरण निवासी सैक्टर-17, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), 9. जूही निवासी कापसहेड़ा, नई दिल्ली, 10. मोनी निवासी सरहौल सैक्टर-17, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) व 11. सिमरन निवासी कापसहेड़ा, नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार पुलिस थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित करके आरोपियों को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। 

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी पीयूष उपरोक्त कॉल सेंटर का मालिक व उसके द्वारा ही सेक्सवर्धक दवाईयां का विज्ञापन इंस्टाग्राम व फेसबुक पर करवाया जाता है। जब भी कोई व्यक्ति/उपभोक्ता इनके इश्तेहार देखकर फार्म भरते है तो कॉल सेंटर पर बैठी इनकी टीम/उपरोक्त साथी आरोपी उससे संपर्क करके फर्जी डॉक्टर बनकर उसे नकली दवाईयां बेचते है और ऑनलाईन पेमेंट करवाकर ठगी करते है। उपरोक्त दवाईयां दिल्ली से किसी व्यक्ति से 50/100 रुपए में खरीदकर उसे 2000 रुपए से भी अधिक कीमत पर बेच देते है। इंस्टाग्राम व फेसबुक पर विज्ञापन का काम शिव कुमार करता है व  बाकी टीम कॉल के माध्यम से उपरोक्त दवाईयां बेचती है। उपरोक्त आरोपी लड़कियां व लड़को को 15 से 20 हजार रुपए प्रति माह वेतन मिलता है व ठगी करने पर अलग से 3% कमीशन दिया जाता है। 

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदातों को अंजाम देने में प्रयोग किए गए 13 मोबाईल फोन्स व नकली सेक्सवर्धक दवाईयों के 54 कैप्सूल बॉक्स, 35 ऑयल स्प्रे (छोटी बोतल)  बरामद किए गए है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त 04 आरोपी महिलाओं को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया व बाकी 07 आरोपियों को आज दिनांक 27.09 2025 को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियोग का अनुसन्धान जारी है।

यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि बढ़ते साईबर अपराधों को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधियों पर कार्यवाही करती है। गुरुग्राम पुलिस बढ़ते साईबर अपराध को रोकने मे तथा आपराधियों को पकड़ने मे पूर्ण निष्ठा से कार्यरत है।

जरूरी खबरें