रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा के पंचकूला में आयोजित किया जाएगा "जाट परिवार परिचय सम्मेलन", आज बैठक में लिया बड़ा फैसला
Laxman Singh Bisht
Haryana news : जाट सभा चंडीगढ़/पंचकूला द्वारा आगामी 2 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित जाट भवन में एक भव्य "जाट परिवार परिचय सम्मेलन" आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में विवाह के योग्य युवक-युवतियां तथा उनके अभिभावक भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आज एक बैठक का आयोजन किया गया और सभा के सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी गई।
बैठक के बाद सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के सहसंयोजक राकेश गिल ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश परिवार नौकरी एवं व्यवसाय के कारण शहरों में बस गए हैं। ऐसे में योग्य वर-वधु की तलाश परिवारों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जाट सभा हर वर्ष इस प्रकार के परिचय सम्मेलनों का आयोजन करती रही है, ताकि परिवारों को विवाह योग्य युवक -युवती चुनने में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल वर-वधु चयन का मंच प्रदान करेगा, बल्कि समाज में आपसी परिचय और जुड़ाव को भी सुदृढ़ करेगा।Haryana news
उन्होंने आगे बताया कि 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हवन-यज्ञ होगा , इसके बाद 10 बजे से 12 बजे तक महान समाज सुधारक भक्त फूल सिंह जाट की स्मृति में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा देना होगा।
राकेश गिल ने कहा कि भक्त फूल सिंह जी एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने विशेषकर स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। सामाजिक उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए उन्हें ‘देहाती गांधी’ के नाम से भी जाना जाता है। उनका दृढ़ विश्वास था कि यदि सुशिक्षित और उच्च संस्कारों वाली माताएं समाज को मिलेंगी, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और समृद्ध जीवन का निर्माण संभव हो सकेगा।Haryana news
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ