Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

चंपावत:मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

लोहाघाट:पॉलिटेक्निक कैमिकल घटना हादसा या लापरवाही। या मानकों का नहीं किया गया था पालन।

चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :उप जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने संभाला पदभार।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 7, 2025

लोहाघाट :उप जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने संभाला पदभार।

बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से लोहाघाट की जनता को बड़ी राहत। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधा में लगातार सुधार होते जा रहा है। सरकार के द्वारा उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। लंबे समय से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ ना होने से क्षेत्रीय जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान व लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को बाल रोग विशेषज्ञ (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) के रूप में डॉक्टर ज्ञान प्रकाश मिल चुके हैं ।जिनके द्वारा आज पदभार ग्रहण कर लिया गया है और अपना कार्य शुरू कर दिया गया है। सीएमओ चंपावत ने बताया बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से लोहाघाट क्षेत्र की जनता को काफी सुविधा मिलेगी। मालूम हो डॉक्टर ज्ञान प्रकाश पूर्व में भी अपनी सेवाएं लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दे चुके हैं अपने व्यवहार के चलते वह जनता के बीच काफी लोकप्रिय रह चुके हैं। इसके बाद वह पीजी करने के लिए चले गए थे। बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने पर लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने खुशी जताते हुए कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार होते जा रहा है ।वर्मा ने कहा जल्द ही अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी अस्पताल में की जाएगी। वर्मा ने कहा बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से लोहाघाट क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें