रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : मुंबई:बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र नहीं रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन। बॉलीवुड में शोक की लहर।
Laxman Singh Bisht
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र नहीं रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन। बॉलीवुड में शोक की लहर।
दिल भी तेरा हम भी तेरे फिल्म से की थी फिल्मी जीवन की शुरुआत।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में कल देर रात निधन हो गया है। बॉलीवुड के हीमैन के नाम से प्रसिद्ध धर्मेंद्र को गंभीर हालत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका कल देर रात निधन हो गया। शोले के बीरू के निधन से पूरे देश व बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। धर्मेंद्र को 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। धर्मेंद्र ने 300 से अधिक फिल्में की थी। 2004 से 2009 तक बीकानेर के सांसद भी रहे धर्मेंद्र। धर्मेंद्र ने कई हिट फिल्में दी थी तथा हिंदी सिनेमा में अपना एक अलग मुकाम बनाया था। शोले के वीरू के रोल को आज भी याद किया जाता है। धर्मेंद्र ने शोले ,प्रतिज्ञा ,में इंतकाम लूंगा, गुलामी, बटवारा, लोफर ,गजब, मेरे हमदम मेरे सहित कई हिट फिल्में दी थी,8 दिसंबर 1935 को पंजाब में जन्मे थे धर्मेंद्र। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड सहित देश में शोक की लहर छा गई है। अपने समय में धर्मेंद्र हर वर्ग की पहली पसंद रहे। धर्मेंद्र के नाम से ही दर्शन सिनेमा हॉल की टिकट खिड़कियों तक खिंचे चले आते थे। धर्मेंद्र के निधन पर कई दिग्गज अभिनेताओं व राजनेताओं ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। धर्मेंद्र को गरम धरम के नाम से भी जाना जाता था।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर