रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटी में मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने की जोरदार नारेबाजी आर पार की लड़ाई का ऐलान
Laxman Singh Bisht
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटी में मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने की जोरदार नारेबाजी, किया आर पार की लड़ाई का ऐलान।

आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएशन के आवाह्न में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटी के प्रवेश द्वार पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपदीय सचिव हिमांशु मुरारी के नेतृत्व में मिनिस्ट्रियल कार्मिकों द्वारा गेट मीटिंग का कार्यक्रम आयोजित जोरदार नारेबाजी की, ज्ञात हो कि विगत 7 सितंबर 2026 से फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सभी विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिक अपनी 12 सूत्रीय मांगों के लिये आंदोलन रत हैं। जिनमें प्रमुख मांग कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन ₹2800.00, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद का आमेलन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) वेतन लेवल 11 (ग्रेड वेतन 6600.00) का पद सृजन प्रमुख मांगे हैं, सभी वक्ताओं ने कहा कि मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की इन न्यायोचित मांगों पर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी की शासन के साथ कई बार वार्ता में सहमति हो चुकी है, परंतु वर्तमान तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं और सरकार अभी भी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है, इसलिए अब संगठन को आर पार की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है।पाटी के अलावा लोहाघाट, बाराकोट, चम्पावत, टनकपुर एवं वनवास में भी कार्मिकों द्वारा गेट मीटिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयोजक ललित मोहन भट्ट, एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, बृजेश पांडे, सुमित कुमार, दीपक कुमार,कैलाश सक्सेना, प्रियांशु गहतोड़ी, मोहित जोशी, हेमंत बोहरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव