Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी के पास खाई में गिरी कार 5 पर्यटक घायल

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 10 जून को जीआईसी ,पुल्ला रोड व ट्रेजरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में राज्यभर में होंगे जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रम

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट में गरजे गुरिल्ले

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 4, 2023
नौकरी व पेंशन देने की मांग को लेकर लोहाघाट में  गुरिल्लो  ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन नौकरी व पेंशन देने की मांग को लेकर के द्वारा जन जागरण रथ यात्रा निकाली जा रही है मंगलवार को यात्रा लोहाघाट पहुंची जहां बड़ी संख्या में महिला व पुरुष गुरिल्ला मौजूद रहे लोहाघाट तहसील परिसर में गुरिल्लाओ ने संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी की अध्यक्षता व संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगोली के संचालन में सभा का आयोजन किया तथा अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा सरकार की कार्यप्रणाली से आक्रोशित गुरिल्लाओ ने कहा 17 साल से चल रहे आंदोलन व 5 हज़ार दिन से चल रहे धरना रथ गुरिल्लाओ ने सरकार की हठधर्मिता तथा शासन प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के दिए गए आदेश का पालन न करने को लेकर यह जन जागरण अभियान चलाया है अध्यक्ष डालाकोटी ने कहा इस बार सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे सरकार गुरिल्लो की ताकत को कम ना आंके डालाकोटी ने कहा 9 अगस्त को करो या मरो की घोषणा करी जाएगी उन्होंने कहा अगर सरकार उनकी नौकरी व पेंशन देने की मांगे नहीं मानती है तो 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाएंगे जिसके लिए गुरिल्ला गांव-गांव पैदल यात्रा कर सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएंगे ताकि इस सोई हुई सरकार को सबक सिखाया जा सके उन्होंने कहा हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार ने गुरिल्लाओ का सिर्फ सत्यापन करवाया है आगे की कार्रवाई रोक दी है उन्होंने कहा सरकार हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए गुरिल्लो को नौकरी व पेंशन दे जिसके लिए पिछले 17 वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं अन्यथा गुरिल्ला अपना आंदोलन और तेज करेंगे उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है यात्रा के बाद लोकसभा व विधानसभा का घेराव करेंगे तथा भाजपा सरकार की ईट से ईट बजा देंगे जिसके लिए गांव गांव में अभियान चलाया जाएगा वही संगठन के जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने जिले के सभी महिला व पुरुष गुरिल्लो से तन मन धन से आंदोलन को सफल बनाने की अपील करी उन्होंने कहा गुरिल्लो को सरकार की लाठी व जेल जाने का कोई डर नहीं है वे अपना हक लेकर रहेंगे इस दौरान गुरिल्लाओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी भारी बारिश के बीच गुरिल्ला सभा में डटे रहे सभा में काफी संख्या में बुजुर्ग गुरिल्ले भी मौजूद रहे कुल मिलाकर गुरिल्लाओ में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है सभा में केएन पंत ,सुरेश गहतोड़ी, गोपाल राणा, गोपाल सिंह मनराल, मोहन खर्कवाल ,जीवन चंद्र जोशी , रुद्र सिंह भंडारी, केडी सूतेडी ,ललित मोहन जोशी, किशोरचद्र, लक्ष्मी देवी माया देवी हीरा देवी सहित भारी संख्या में गुरिल्ले उपस्थित रहे

जरूरी खबरें