Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:बिसंग के कोटमहरा में 25 गांव के सहयोग से 22 दिनी जागर का शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 10, 2025

25 गांव के देवडांगरो ने रामेश्वर तीर्थ में सरयू रामगंगा के पवित्र संगम में किया स्नान।लोहाघाट के 20 गांव बिसंग पांच गांव सुई के सहयोग से बिसंग के कोट महरा में लगभग 100 वर्ष के बाद आज 22 दिनी मां भगवती के जागर का शुभारंभ हो गया है गुरुवार सुबह मातृ शक्ति ने देव डांगरो को अक्षत पुष्प वर्षा कर पवित्र स्नान हेतु रामेश्वर तीर्थ की ओर रवाना किया।जागर कमेटी अध्यक्ष बृजेश महरा ने बताया यह आयोजन क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि के लिए लगभग 100 वर्ष के बाद 20 गांव बिसंग व पांच गांव सुई के सहयोग से किया जा रहा है। महरा ने बताया आज 25 गांव के देव डांगरो व देव अस्त्रों को प्रसिद्ध रामेश्वर तीर्थ में सरयू व रामगंगा नदी के संगम में पवित्र स्नान कराया गया। इसके बाद जागर का शुभारंभ हुआ।महरा ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर देव कार्य को सफल बनाने की अपील की है। वही जागर को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण बढ़ चढ़कर सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। बिसंग क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। जागर में शामिल होने प्रवासी दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

जरूरी खबरें