Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:बिसंग के कोट महरा में चल रहे 22 दिनी जागर में भक्तों का उमड़ा सैलाब

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 12, 2025

कोट महरा में चल रहे 22 दिनी जागर में भक्तों का उमड़ा सैलाब

मातृशक्ति बढ़-चढ़कर सहयोग में आई आगे।

बड़ी संख्या में गांव पहुंचे प्रवासी। लोहाघाट के विसंग क्षेत्र के कोट महरा में 20 गांव बिसंग व पांच गांव सुई के सहयोग से लगभग 100 वर्ष के बाद 22 दिनी मां भगवती के जागर का आयोजन किया जा रहा है आज जागर का तीसरा दिन है। जागर में शामिल होने 25 गांवो के प्रवासी बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। जागर कमेटी अध्यक्ष बृजेश महरा के दिशा निर्देश पर 25 गांव के ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है।जागर में मातृ शक्ति के द्वारा भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया जा रहा है तथा युवा वर्ग भी जागर को सफल बनाने में जुटा हुआ है। जागर कमेटी अध्यक्ष बृजेश महरा ने बताया रात को जागर में देव डांगरो के द्वारा अवतरित होकर भक्तों के कष्टों का निवारण किया जा रहा है। कहा बड़ी संख्या में भक्त शामिल होने जागर स्थल में पहुंच रहे हैं। दिन में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है कहा 25 गांव के ग्रामीण इसमें भरपूर सहयोग कर रहे हैं। तथा जागर को लेकर क्षेत्र में उत्साह बना हुआ है। बृजेश महरा ने सहयोग के लिए सभी 25 गांव के ग्रामीणों व सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें