Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: अल्मोड़ा:मेहमान खिलाड़ियों का हाल-चाल जानने अल्मोड़ा पहुंची खेल मंत्री

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 4, 2025
मेहमान खिलाड़ियों का हाल-चाल जानने अल्मोड़ा पहुंची खेल मंत्री अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता के दौरान जिन खिलाड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई थी उनका हाल-चाल जानने खेल मंत्री रेखा आर्या सोमवार देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गई। खेल मंत्री ने बताया कि अब सारे खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं।एक दिन पहले ऐसी खबरें आई थी कि अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने आए तमिलनाडु के दो-तीन खिलाड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई थी। सोमवार को खेल मंत्री रेखा आर्या अचानक कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सीधे अल्मोड़ा पहुंच गई। वहां उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत करके उनका हाल-चाल जाना। इसके अलावा खेल मंत्री ने चिकित्सकों की टीम से भी बात की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खिलाड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी मौसमी बदलाव के चलते हुई थी। अब सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं और वह पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अपनी खेल स्पर्धा में भाग लेने के लिए तैयार हैं।खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हर आयोजन स्थल पर ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए काबिल चिकित्सकों की पर्याप्त टीम मौजूद है। खेल मंत्री ने बताया कि सरकारी चिकित्सको के अलावा प्रदेश में कई जगह निजी अस्पताल और मिलिट्री अस्पतालों से भी समन्वय बनाया गया है।खेल मंत्री रेखा आर्या नें मेहमान खिलाड़ियों से कहा कि " जब तक वह उत्तराखंड में है.... तब तक एक खेल मंत्री के रूप में मेरी भूमिका सिर्फ व्यवस्थापक की ही नहीं है बल्कि आपके अभिभावक के रूप में हर वक्त मैं आपके साथ मौजूद हूं। कभी भी यह मत समझिए कि यहां आप अपने माता-पिता और परिवार से दूर है... आपकी फिक्र हम करेंगे आप बस बिंदास होकर खेलिए।

जरूरी खबरें