Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

: चंपावत:एसडीएम नितेश डांगर के भरोसे आदर्श जिला चंपावत चार से तीन पद खाली

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 7, 2025
एसडीएम नितेश डांगर के भरोसे आदर्श जिला चंपावत चार से तीन पद खाली मुख्यमंत्री के आदर्श जिला चंपावत को एकमात्र एसडीएम के भरोसे छोड़ दिया गयाहै एसडीएम पाटी नितेश डांगर के कंधों पर पूरे चंपावत जिले की जिम्मेदारी थोप दी गई है लोहाघाट एसडीएम रिंकु बिष्ट व चंपावत एसडीम के तबादले के बाद उनके स्थान पर अभी तक किसी भी एसडीएम की तैनाती नहीं की गई है तथा एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी के ट्रेनिंग में जाने से पूरे चंपावत जिले की जिम्मेदारी जिले में मौजूद एकमात्र महिला एसडीएम नितेश डांगर के हवाले कर दी गई है जिला मुख्यालय सहित जिले में तीन एसडीएम ना होने से अब मैदान से लेकर पहाड़ तक की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जनता के कई जरूरी कार्य एसडीएम के न होने से अटकने लगे हैं लोगों की कई समस्याओं का समाधान तक नहीं हो पा रहा है जिस कारण चंपावत जिले की जनता में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है लोगों ने कहा मुख्यमंत्री का जिला होने के बावजूद जिले में एसडीएम जैसे महत्वपूर्ण पदो का रिक्त होना काफी गंभीर बात है जिसका खामियाजा आदर्श चंपावत जिले की जनता को भुगतना पड़ रहा है लोगों ने मुख्यमंत्री से चंपावत जिले में जल्द एसडीएम की तैनाती करने की मांग की है ताकि जनता के महत्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से चल सकें तथा समस्याओं का समाधान हो लोगों ने कहा चंपावत जिले में चार एसडीएम तैनात रहते हैं अब शासन ने एक मात्र एसडीएम के भरोसे जिले को छोड़ दिया है मात्र एक एसडीएम कैसे इतने बड़े जिले की जिम्मेदारी कैसे संभाल पाएंगी जबकि एसडीएम नितेश डांगर पहले से ही पाटी के साथ-साथ लोहाघाट व बाराकोट की भी जिम्मेदारी संभाल रही है

जरूरी खबरें