Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: पिथोरागढ़:थल में युवक ने विस्फोटक से खुद को उड़ाया सर धड़ से हुआ अलग

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 5, 2024
थल में युवक ने विस्फोटक से खुद को उड़ाया सर धड़ से हुआ अलग पिथौरागढ़ के थल निवासी जगदीश राम पुत्र स्व.चंचल राम (32) ने अपने ही कमरे में खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया विस्फोट का धमाका इतना तेज था कि उसमें जगदीश राम का दाहिना हाथ और सिर के चीथड़े उड़कर धड़ से अलग हो गये। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई वारदात मंगलवार दोपहर  की है। जानकारी के मुताबिक जब जगदीश अपने कमरे में अकेले था। जोर के धमाके की आवाज सुनकर लोग उसके कमरे की ओर दौड़े तो कमरे का मंजर देखकर लोग सहम गए। लोगों ने घटना की जानकारी थल थाने को दी। मौके पर पहुंचे एसआई राकेश शर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, कांस्टेबल मुकुल जोशी ने शव का पंचनामा भरा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेरीनाग भेजा गया है लोगो ने कहा जगदीश राम मजदूरी का काम करता था। उसने अपनी जीवन लीला को समाप्त करने के लिए इतना खतरनाक तरीका क्यों अपनाया यह सोच से परे है। आत्महत्या के लिए वह विस्फोटक कहां से खरीदकर लाया यह भी जांच का विषय है। इस घटना के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें