Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:खेतीखान में बंदरों का आतंक किसानों की मेहनत पर फेर रहे हैं पानी

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 4, 2025
खेतीखान में बंदरों का आतंक किसानों की मेहनत पर फेर रहे हैं पानी चंपावत जिले के खेतीखान में बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकला मेहरा ने बताया वर्तमान में कहीं से कोई बंदरों को लाकर खेतीखान में छोड़ गया है बाजार के नजदीक रहने वाले लोगों को बंदरो के आतंक से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बंदर खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं किसानों का खेतों में साग सब्जी लगाना मुश्किल हो गया है उन्होंने बताया बंदर पेड़ पौधों को फल आने से पहले ही क्षतिग्रस्त कर रहे है तथा दिनदहाड़े लोगों के घरों तथा सब्जी आदि फल फ्रूटो की दुकानो से सामान उठा ले जा रहे हैं चंद्रकला मेहरा ने बताया यहां के जो गरीब किसान हैं वह खेतीबाड़ी पर ही निर्भर रहते हैं परंतु बंदरो के आतंक से यहां किसी प्रकार की खेती नहीं हो पा रही है जिस कारण यहां के मजदूर, किसान काफी परेशान है वर्तमान में ग्रामीणों ने उद्यान विभाग से पेड़ पौधे लेकर कीवी, सेव, आडू ,प्लम आदि के पौधे लगा रखे हैं बंदरो ने पौधे भी क्षतिग्रस्त कर दिए हैं मंडल अध्यक्ष चंद्रकला महरा ने वन विभाग से अनुरोध करते हुए इस विषय पर उचित कार्रवाई करते हुए इसका समस्या का समाधान करने की मांग की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें