Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: लोहाघाट में मकान में लगी भीषण आग भवन स्वामी को हजारों का नुकसान फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू/घर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 13, 2025
लोहाघाट में मकान में लगी भीषण आग भवन स्वामी को हजारों का नुकसान फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू सोमवार शाम 8:00 बजे के लगभग लोहाघाट के एलआईसी कार्यालय के सामने रहने वाले त्रिलोचन तिवारी के दो मंजिले भवन में अचानक भीषण आग लग गई आग से भवन स्वामी को हजारों रुपए का नुकसान हो गया है आज सोमवार रात 8:00 बजे लगी इस आग की सूचना सबसे पहले पास ही में रहने वाली विनीता जोशी के द्वारा फायर ब्रिगेड, नगर पालिका व पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही फायर टीम पुलिस, पालिका कर्मी सुमित गढ़कोटी व आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक निचली मंजिल में रखे भवन स्वामी का सारा सामान जल कर राख हो गया जिससे भवन स्वामी को काफी बड़ा नुकसान पहुंचा है फायर ब्रिगेड की मुस्तेदी के चलते भवन व लोगों को बचा लिया गया फायर टीम द्वारा घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया आग बुझाने में पालिका कर्मी सुमित गढ़कोटी, पप्पू वर्मा, विक्की ओली ,नितिन मेहरा, नवीन गहतोड़ी, बदन शर्मा उमेश ओली व अन्य लोगों के द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई फायर विभाग के मुताबिक फॉल सीलिंग में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लगी हो सकती है जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा वही आग लगने की सूचना पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व दीपक नाथ भी मौके पर पहुंचे फायर टीम में Lfm राजेश कार्की ,Lfm कुंदन बसेड़ा ,चालक राजेश खर्कवाल,जगदीश सिंह,Fm भरत सिंह कासिम अली ,गोविंद पनेरू ,पारस वर्मा , हरीश चम्याल,हिमांशु कुमार,चंचल माहरा मौजूद रहे पुलिस टीम में एसएचओ अशोक कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक चेतन रावत व चीता कर्मी आदि मौजूद रहे कुल मिलाकर विनीता जोशी की सतर्कता तथा फायर टीम की मेहनत से से एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया लोहाघाट में फायर ब्रिगेड के जवान जनता के लिए देवदूत बने हुए है जो हर घटना दुर्घटना में लोगों की मदद के लिए तैयार रहते है

जरूरी खबरें