Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

सूचना

: चंपावत:वरिष्ठ अधिवक्ता विजय राय के पिता के निधन पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक न्यायिक कार्यों से विरत रहा बार संघ चंपावत /लोहाघाट में भी लोगों ने जताया दुख

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 29, 2024
वरिष्ठ अधिवक्ता विजय राय के पिता के निधन पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक न्यायिक कार्यों से विरत रहा बार संघ चंपावत वरिष्ठ अधिवक्ता विजय राय के पिता पुष्कर दत्त राय का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट पुष्कर दत्त राय पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व0 राय अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार लोहाघाट के रिशेश्वर घाट में किया गया। उनके दोनों पुत्र विजय राय और विनय राय ने चिता को मुखाग्नि दी। राय के निधन पर लोहाघाट क्षेत्र में लोगों ने दुख जताया स्वर्ग की राय अपने सौम्य व्यवहार के चलते सबके चहेते थे वहीं अधिवक्ता विजय राय के पिता के निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शोक सभा कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। शोक में अधिवक्ता 29 नवंबर को न्यायिक कार्यों से विरत रहे । शोक सभा में पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील खर्कवाल, अधिवक्ता पवन ज्योति मनराल, सुरेश जोशी, हरीश उप्रेती, आशीष मुरारी, मनीषा, नारायण भट्ट, रमेश चंद्र उप्रेती, आलोक कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें