Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चंपावत :हाईकोर्ट नैनीताल से ऋषिकेश बेंच शिफ्ट किए जाने का अधिवक्ताओं ने किया विरोध चम्पावत में न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

Laxman Singh Bisht

Fri, May 10, 2024
हाईकोर्ट नैनीताल से ऋषिकेश बेंच शिफ्ट किए जाने का अधिवक्ताओं ने किया विरोध चम्पावत में न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल से बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट किए जाने के आदेश को लेकर अधिवक्तओं मे बवाल मचा हुआ है। आक्रोशित अधिवक्ताओं का कहना है कि छोटे से राज्य में इस तरह हाईकोर्ट का बंटवारा करना न्यायसंगत नहीं है। यदि हाईकोर्ट को नैनीताल से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाता है तो वह इसका पुरजोर विरोध करेंगे।चम्पावत में बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उन्होंने कहा कि नैनीताल से अन्यत्र हाईकोर्ट को शिफ्ट किया जाना न्याय संगत नहीं है। नैनीताल समूचे प्रदेश के लिए सुविधाजनक स्थान है और यह जनभावना के विपरित है। अलग से बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट किया जाना वादकारियों के हित में नहीं है। इससे वादकारियों का समय बर्बाद होगा और न्याय में देरी होगी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अधिवक्तओं ने प्रदर्शन कर इसका विरोध किया। विरोध जताने वालों में अधिवक्ता सुरेश जोशी, मदन अधिकारी, आरएस रंसवाल, एसडी ओझा, गिरीश राय, हेम जोशी, मनोज राय, गौरव पांडेय, पूजा अधिकारी, रंजना, गंगा, अमित गड़कोटी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें