Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

सूचना

: चंपावत:लधियाघाटी क्षेत्र को नशामुक्त करने के बाद अब थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने शुरु किया गुण्डों का स्थायी ईलाज।रीठासाहिब क्षेत्र में थाना खुलने के 17 साल बाद अपराधियों पर कसा जा रहा है कड़ा शिकजा। रीठासाहिब क्षेत्र में थाना खुलने के 17 साल बाद अपराधियों पर कसा जा रहा है कड़ा शिकजा।                                                                                          

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 29, 2024
लधियाघाटी क्षेत्र को नशामुक्त करने के बाद अब थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने शुरु किया गुण्डों का स्थायी ईलाज। चंपावत जिले के रीठासाहिब। (लधियाघाटी )क्षेत्र में लम्बे समय से नशे का कारोबार करने वालों एवं अपराधिक तत्वों पर पहली बार किसी थानाध्यक्ष द्वारा कड़ी कार्यवाही करने का साहस जुटाया हैं। दस हजार की आबादी के बीच लधियाघाटी क्षेत्र में असामाजिक तत्वो का इतना बोलबाला चला आ रहा था कि लोग उनके विरुद्ध मुहं खोलने का साहस नहीं कर पाते थे। 06 माह पूर्व जनपद उधमसिंह नगर से स्थानातंरित होकर आये थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा विशेष रुप से रीठा साहिब में नियुक्त किया गया। श्री भट्ट की तैनाती असामाजिक तत्वों, नशा तस्करों एवं गुण्डों के लिये काल बन गयी है। जिसके कारण आज लधियाघाटी क्षेत्र में स्वस्थ सामाजिक माहौल पैदा हो गया है। इस बीच थानाध्यक्ष ने पहली बार रीठासाहिब थाना क्षेत्र के कथित सक्रिय अपराधी पंकज बोहरा उर्फ पप्पी को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। इस बीच महिलाओं से छेड़खानी करने वालों एक अन्य अभियुक्त त्रिलोक सिंह बोहरा को भी गुण्डा एक्ट के तहत निरुद्ध करने की कार्यवाही की गयी है। एसओ के इस कार्यवाही से अपराधियों में काफी भय बना हुआ है।  रीठासाहिब थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने अपना कार्यभार संभालने के बाद जो कार्यवाही शुरु की है इससे यहा कि महिलाओं एवं लोगों ने बहुत बड़ी राहत की सास ली है। महिला समूह की अध्यक्ष दिया गुरुरानी, इन्द्रा कुल्याल, निर्मला देवी, रश्मि व हेमा मेहरा आदि का कहना है कि लधियाघाटी क्षेत्र को पहली बार ऐसे थानाध्य़क्ष मिले है जो ऐसा कार्य कर रहे है जिसके लिये महिलायें लम्बे समय से मांग करती आ रही थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें