Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: चम्पावत:मंगलेख हत्याकांड में न्याय न मिलने पर कमिश्नर के दरबार पहुंचे मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार 

Laxman Singh Bisht

Wed, May 22, 2024
मंगलेख हत्याकांड में न्याय न मिलने पर कमिश्नर के दरबार पहुंचे मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार बीते 26 मार्च को चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मंगलेख गांव के युवक पान सिंह की गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी मृतक के परिजनों के द्वारा गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पाटी थाने में लिखी गई जांच करने पर पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वहीं मृतक के परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की थी मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने बताया उनके भतीजे की हत्या में शामिल मदन सिंह व कृष्ण सिंह को पुलिस ने साक्ष होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया है उन्होंने बताया उनके द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग डीएम व एसपी चंपावत से भी की गई लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया कुंदन सिंह ने बताया जब उन्हें चंपावत से न्याय नहीं मिला तो उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के दरबार में गुहार लगाई तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की उन्होंने कहा कुमाऊं कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले में दूध का दूध पानी का पानी किया जाएगा कुंदन सिंह ने कहा अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं पर पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी है ना ही उनसे किसी भी प्रकार की पूछताछ पुलिस के द्वारा की गई वहीं मामले के जांच अधिकारी एस ओ पाटी सुरेंद्र सिंह कोरंगा का कहना है मामले की निष्पक्ष जांच की गई है उन्हें सिर्फ भगवान सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है बाकी अन्य दो नामजद आरोपीयो के खिलाफ हत्या में शामिल होने के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं वहीं मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने कहा न्याय के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे जब तक शेष आरोपीयो की गिरफ्तारी नहीं की जाती है उन्होंने जांच अधिकारी बदलने की मांग भी कमिश्नर से की है वही मृतक के परिजनो ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है मृतक के परिजन व गांव के लोग डीएम व एसपी ऑफिस में धरना देंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की होगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें