Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

सूचना

: चंपावत:बनबसा में अग्नि वीर भर्ती शुरू पिथौरागढ़ जिले के युवाओं ने दिखाया दमखम।

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 1, 2024
बनबसा में अग्नि वीर भर्ती शुरू पिथौरागढ़ जिले के युवाओं ने दिखाया दमखम। चंपावत जिले के बनबसा आर्मी परिसर में भर्ती रैली के दूसरे चरण में 1 दिसंबर से 6 दिसंबर 2024 तक अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा और अभिलेखों का सत्यापन होगा।अग्नि वीर भर्ती के प्रथम दिन रविवार को पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़, मुनस्यारी, बंगापानी, थल, तेजम, गंगोलीहाट, कनालीछीना और बेरीनाग तहसील के युवाओं ने भाग लिया 28 नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक धार्मिक शिक्षक (केंद्रीय श्रेणी) जूनियर कमीशन अफसर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी जिलों के ऑनलाइन सीईई परीक्षा में मेरिट सूची में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  इसके अलावा 01 दिसम्बर रविवार को अग्निवीर रैली में कुमाऊ के पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़, मुनस्यारी, बंगापानी, थल, तेजम, गंगोलीहाट, कनालीछीना और बेरीनाग तहसील के लगभग 1500 अभ्यर्थियों को किस्मत आजमाने का मौका मिला। सेना भर्ती अधिकारी राहुल मेलगे ने बताया की सुबह 03:30 बजे से ड्रग चेकिंग और 06:30 बजे दौंड शुरू हुई। दौड मे सफल हुए अभ्यर्थियों की शरीरिक दक्षता परीक्षा हुई। पात्र अभ्यर्थियों की जांच  शिक्षा विभाग के परीक्षकों द्वारा की गई। साथ ही  सभी रन पास अभ्यर्थियों का दस्तावेजों की जांच की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें