Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

महाराष्ट्र मे तरबूज हादसे के बाद उत्तराखंड अलर्ट रुड़की मंडी में छापा

उत्तराखंड:मानसून से पहले उत्तराखण्ड मे सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण

आंगनबाड़ी संगठन पदाधिकारियो ने मांगों को लेकर सीएम धामी से की मुलाकात। हड़ताल हो सकती है स्थगित

चंपावत:स्वाला गांव के सामने टूटा हुआ एनएच दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत बड़ी दुर्घटना के इंतजार में विभाग

चंपावत :4 मई को गोल्जयू महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : आंगनबाड़ी संगठन पदाधिकारियो ने मांगों को लेकर सीएम धामी से की मुलाकात। हड़ताल हो सकती है स्थगित

Laxman Singh Bisht

Sat, May 2, 2026

आंगनबाड़ी संगठन पदाधिकारियो ने मांगों को लेकर सीएम धामी से की मुलाकात। हड़ताल हो सकती है स्थगित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।बैठक में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधियों ने हड़ताल को स्थगित किए जाने पर सहमति व्यक्त की।इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चन्द्रेश कुमार, तथा विभागीय निदेशक बी.एल. राणा भी उपस्थित रहे। मालूम हो आजकल आंगनबाड़ी कार्य कृतिया पूरे प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रही है।

जरूरी खबरें