Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सील गांव पहुंचे डीएम सुनी जन समस्याएं। ग्रामीण ने की सड़क की मांग

लोहाघाट:दिगालीचौड़ के रवि शंकर जोशी ने पीएचडी की परीक्षा सफलतापूर्वक की पूर्ण परिवार एवं गुरुजनों के प्रति जताया आभा

पाटी:बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

चंपावत:डीएम ने जिला चिकित्सालय से रोडवेज व वाइन शॉप का किया व्यापक निरीक्षण

बाराकोट: डीएम के निर्देश पर जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की हुई तैनाती

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : महाराष्ट्र मे तरबूज हादसे के बाद उत्तराखंड अलर्ट रुड़की मंडी में छापा

Laxman Singh Bisht

Sat, May 2, 2026

महाराष्ट्र मे तरबूज हादसे के बाद उत्तराखंड अलर्ट रुड़की मंडी में छापा

महाराष्ट्र में तरबूज खाने से एक ही परिवार के कई लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की की कृषि मंडी में आज तड़के एफडीए की टीम ने छापेमारी की। खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तरबूज,खरबूजा, पपीता और केलों की गहन जांच की। इस दौरान कई जगहों से सैंपल लेकर लैब भेजे गए। वहीं इस दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल बरामद हुआ जिसका इस्तेमाल फलों को पकाने में किया जा रहा था। इतना ही नहीं कई व्यापारियों के पास फलों को कृत्रिम रूप से पकाने का वैध लाइसेंस तक नहीं मिला।

खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत ने कहा कि जिन व्यापारियों के पास लाइसेंस नहीं है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। 10 दिन में जवाब नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी। खाद्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि ज्यादा चमकदार और असामान्य रूप से पके फल खरीदने से बचें। विभाग का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर नकेल कसी जा सके।

जरूरी खबरें