Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:हीट वेव से निपटने को व्यापक प्रबंधन के डीएम ने दिए निर्देश

लोहाघाट:बंद पड़े कलमठ लोगों की बढ़ा रहे हैं मुसीबत सड़कों में बहता पानी लोगों की बढ़ा रहा परेशानी

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल मानेश्वर में छात्र संसद का गठन।

लोहाघाट:फ्लिपकार्ट से मगाई सैंडल निकला फटे हुए जूते का जोड़ा।

लोहाघाट:ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान किसान संगठन की मुआवजे की मांग।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:हीट वेव से निपटने को व्यापक प्रबंधन के डीएम ने दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, May 2, 2026

हीट वेव से निपटने को व्यापक प्रबंधन के डीएम ने दिए निर्देश

उत्तराखंड के मैदानी एवं कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित लू (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए जनपद चम्पावत में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के सभी संबंधित विभागों को संभावित गर्मीजनित आपदाओं एवं स्वास्थ्य जोखिमों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु समन्वित कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राजस्व, शहरी विकास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं वन विभाग सहित सभी प्रमुख विभागों को स्पष्ट रूप से उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।नगर पालिका एवं पेयजल विभाग को सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को ग्रीष्मकालीन बीमारियों से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं का भंडारण सुनिश्चित करने तथा ‘क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम’ को सक्रिय रखने को कहा गया है।शिक्षा विभाग को विद्यालयों के समय में आवश्यकतानुसार संशोधन करने, साथ ही विद्यार्थियों के लिए पेयजल एवं छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

वनाग्नि की संभावित घटनाओं की रोकथाम हेतु वन विभाग एवं अग्निशमन विभाग को आपसी समन्वय के साथ मास्टर कंट्रोल रूम के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैंजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत जारी इन निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।जनसुविधा एवं आपातकालीन सहायता के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) के टोल फ्री नंबर 1077 एवं 05965-230703 को सक्रिय कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त नागरिक 7895318895, 7579060090 एवं 9528135726 मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।

जरूरी खबरें