Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भूतिहा गांव के पास टूटा हुआ एनएच दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत बड़ी दुर्घटना के इंतजार में विभाग

चंपावत :4 मई को गोल्जयू महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ।

दिल्ली में जज ने की आत्महत्या। पुलिस लगी जांच में

लोहाघाट:परियोजना ने बदली तकदीर अब आत्मनिर्भरता की राह पर हेमा राय

लोहाघाट में पहुंचा सीजन का पहला काफल 200 रुपए किलो बिका।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :4 मई को गोल्जयू महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 2, 2026

4 मई को गोल्जयू महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ।

स्टार नाइट के साथ कई रंगारंग कार्यक्रमों का होगा आयोजन।

महोत्सव में एक से बढ़कर एक सजेंगी दुकाने झूले चरखों का लोग उठाएंगे आनंद।

चंपावत के गौरल चौड़ मैदान में 3 वर्ष के बाद गोल्जू महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव का आयोजन नगर पालिका चंपावत के द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव 4 मई से लेकर 13 मई तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन करने चंपावत विधायक व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत पहुंचेंगे और सुबह 11:00 बजे भव्य गोल्जूय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 3 वर्ष बाद होने जा रहे महोत्सव को लेकर चंपावत में काफी उत्साह नजर आ रहा है।मुख्यमंत्री को महोत्सव के मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमां पांडे व वार्ड सभासदों के द्वारा खटीमा जाकर महोत्सव में आने का न्योता दिया गया है ।जिसे मुख्यमंत्री के द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने बताया जनता की विशेष मांग पर गौरल देव की पावन भूमि चंपावत में 3 वर्ष बाद गोल्जयू महोत्सव का आयोजन पालिका के द्वारा गौरल चौड़ मैदान में किया जा रहा है ।जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया महोत्सव में व्यापारिक मेले का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें स्थानीय व्यापारियों के साथ साथ अन्य प्रदेशों के व्यापारियों के द्वारा हथकरघा से संबंधित एक से बढ़कर एक दुकाने लगाई जाएगी। इसके अलावा जनता के मनोरंजन के लिए झूले चरखे व अन्य मनोरंजन के साधन भी लगाए जा रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया इसके अलावा उत्तराखंड के स्टार कलाकारों के द्वारा महोत्सव में चार- चादॅ लगाने के लिए स्टार नाइट का आयोजन भी किया जाएगा तथा शाम 4:00 से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक स्थानीय कलाकारों तथा विद्यालय के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी दिया जा रहा है। महोत्सव में विभागीय प्रदर्शनी ,लाभार्थीपरक योजनाओं के विभागीय स्टॉल व महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं ।उन्होंने बताया 4 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र की सम्मानित जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है उन्होंने कहा महोत्सव का उद्देश्य जनता का मनोरंजन है। महोत्सव के आयोजन के लिए क्षेत्रीय जनता ने पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे व पालिका के समस्त वार्ड सदस्यों को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें