Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

चंपावत:मेरा विद्यालय–मेरी जमीन’ अभियान से विद्यालयों को मिलेगा भूमि का वैधानिक अधिकार

सूचना

: चंपावत:स्वाला में एनएच न खुलने से गुस्साए भीम आर्मी कार्यकर्ताओं व यात्रियों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन 

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 14, 2024
स्वाला में एनएच न खुलने से गुस्साए भीम आर्मी कार्यकर्ताओं व यात्रियों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन स्वाला में एनएच पिछले तीन दिनों से बंद चल रहा है शनिवार को भी एनएच में स्वाला के पास बड़ी संख्या में यात्री व भीम आर्मी के कार्यकर्ता दिन भर सड़क खुलने का इंतजार करते रहेगा वहीं शाम चार बजे पुलिस के द्वारा यात्रियों को वापस टनकपुर लौटने को कहा गया जिससे भीम आर्मी कार्यकर्ता व फंसे हुए यात्री भड़क गए भीम आर्मी कार्यकर्ताओं व फंसे हुए यात्रियों ने आक्रोश जताते हुए भीम आर्मी अध्यक्ष गोविंद बौद्ध के नेतृत्व में एनएच खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री धामी व चंपावत प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए एनएच में जोरदार प्रदर्शन किया वही भीम आर्मी अध्यक्ष गोविंद बौद्ध ने कहा तीन दिन से यात्री यहां भूखे प्यासे फंसे हुए हैं जिनमें बड़ी संख्या में गरीब लोग है और प्रशासन के द्वारा आज भी एनएच को नहीं खोला गया तथा यात्रियो से शाम के चार बजे पुलिस के द्वारा टनकपुर लौटने को कहा जा रहा है जो काफी गंभीर मामला है उन्होंने कहा एनएच की मशीनों में तेल तक नहीं है साथ ही उन्होंने प्रशासन से एनएच में फंसे यात्रियों के रहने खाने की व्यवस्था करने और रात भर में एनएच खोलने की मांग की है साथ ही चेतावनी देते हुए कहा अगर रात भर में एनएच नहीं खोला गया और यात्रियों की व्यवस्था नहीं की गई तो कल सुबह वह सभी यात्रियों व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ एनएच मे धरने में बैठ जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी चंपावत जिला प्रशासन की होगी वहीं एनएच में फंसने से यात्री काफी परेशान नजर आए

विज्ञापन

जरूरी खबरें