Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: बनबसा:ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बनबसा में तीन गुना होगी विकास की रफ्तार/ सीएम धामी ने बनबसा में रोड शो कर जनता से की वोट अपील/ भारी ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 19, 2025
ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बनबसा में तीना गुना होगी विकास की रफ्तार सीएम धामी ने बनबसा में रोड शो कर जनता से की वोट अपील भारी ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, (चंपावत) नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती रेखा देवी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोडशो कर वोट अपील की। रोडशो के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बनबसा के नगर निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। यहां पर विकास के जो काम अधर में लटके हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के पास क्षेत्रीय विकास का कोई विजन नहीं है। यदि ये लोग सत्ता में आ गए तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ यही बहाना होगा कि उनकी केंद्र और राज्य में सरकार नहीं है, जिस कारण वह क्षेत्र का विकास नहीं करा सकते। उन्होंने जनता से आगामी 23 जनवरी को भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें