Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: बाराकोट : पम्दा निवासी सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त संयुक्त सहायक निदेशक, घनश्याम जोशी का 96 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन/प्रथम श्रेणी में हाई स्कूल पास करने वाले बाराकोट के प्रथम छात्र थे स्वर्गीय जोशी

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 3, 2025
ग्राम सभा पम्दा निवासी, सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त, संयुक्त सहायक निदेशक, घनश्याम जोशी का 96 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन। बाराकोट ब्लॉक की ग्राम सभा पम्दा निवासी सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त संयुक्त सहायक निदेशक घनश्याम जोशी का दिल्ली के एक अस्पताल में 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है । वह विगत कुछ समय से बीमार चल रहे थे। स्वर्गीय घनश्याम जोशी के निधन पर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शोक संवेदना व्यक्त किया गया है। घनश्याम जोशी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए करुण कंठ से 88 वर्षीय एडवोकेट गंगा दत्त जोशी ने बताया कि घनश्याम जोशी 1950 में जूनियर हाई स्कूल (मिडिल स्कूल) में प्रवेश लेने वाले प्रथम बैच के छात्र थे। उन्होंने सन 1953 में हाई स्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की उस समय 1953 में हाई स्कूल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले वह बाराकोट के पहले छात्र थे।अत्यंत मिलनसार एवं मददगार स्वभाव के धनी घनश्याम जोशी एक समय में बाराकोट क्षेत्र से दिल्ली जाने वाले बेरोजगारों एवं बीमार व्यक्तियों का बहुत बड़ा सहारा हुआ करते थे। उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है

विज्ञापन

जरूरी खबरें