Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सील गांव पहुंचे डीएम सुनी जन समस्याएं। ग्रामीण ने की सड़क की मांग

लोहाघाट:दिगालीचौड़ के रवि शंकर जोशी ने पीएचडी की परीक्षा सफलतापूर्वक की पूर्ण परिवार एवं गुरुजनों के प्रति जताया आभा

पाटी:बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

चंपावत:डीएम ने जिला चिकित्सालय से रोडवेज व वाइन शॉप का किया व्यापक निरीक्षण

बाराकोट: डीएम के निर्देश पर जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की हुई तैनाती

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:आली बिसराड़ी में अंधड़ का कहर दो मकानो की उड़ी छत।परिजनों ने भाग कर बचाई जान

Laxman Singh Bisht

Sun, May 3, 2026

आली बिसराड़ी में तूफान का कहर दो मकानो की उड़ी छत।परिजनों ने भाग कर बचाई जान

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के आली बिसराड़ी गांव में मौसम की मार लगातार जारी है ।जहां तीन दिन पूर्व मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। तो वही आज रविवार को आए अंधड़ से ग्रामीण सोनू नाथ पुत्र देवनाथ तथा गंगानाथ पुत्र गुमानी नाथ के मकानो की छत उड़ गई। इस दौरान परिवार घर के भीतर था परिजनों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। ग्राम प्रधान निर्मल नाथ ने बताया रविवार दोपहर को आए अंधड़ से जहां दो मकान की छत उड़ गई अंधड़ ने मकान की टीन की छतों को ताश के पत्तों की तरह उड़ा दिया तो वहीं फलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया गांव में कई पोली हाउस भी अंधड़ से फट गए। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को दूसरो के घरो में ठहराया गया है। ग्राम प्रधान निर्मल नाथ में प्रशासन से दोनों पीड़ित परिवारों को उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की है। कहा अंधड़ से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है तथा क्षेत्र की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा घटना की जानकारी ली जा रही है।

उन्होंने कहा प्रशासन के द्वारा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने मौसम के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जनता से सुरक्षित स्थानों में रहने की अपील की है। कहा प्रशासन मौसम पर निगाहें बनाए हुए हैं। अंधड़ के कारण कई जगह में विद्युत व्यवस्था भी बाधित हो गई है।

जरूरी खबरें