Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: चंपावत:डीएम कार्यालय चम्पावत के प्रभारी अधिकारी भगवत प्रसाद पाण्डेय 39 वर्षों की सेवा काल के बाद हुए सेवानिवृत्त। कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई*

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 1, 2025
*डीएम कार्यालय चम्पावत के प्रभारी अधिकारी भगवत प्रसाद पाण्डेय 39 वर्षों की सेवा काल के बाद हुए सेवानिवृत्त। कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई* जिलाधिकारी कार्यालय चंपावत के प्रभारी अधिकारी रहे भगवत प्रसाद पाण्डेय राजस्व विभाग में 39 वर्ष की सेवा पूर्ण कर अधिवर्षता पर सेवा निवृत्त हो गये। उल्लेखनीय है कि भगवत पाण्डेय वर्ष 1985 से राजस्व विभाग में जनपद पिथौरागढ़ और चम्पावत् में कलक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों के प्रभारी के अलावा तहसील थल और लोहाघाट में तहसीलदार पद पर भी कार्यरत रहे। मालूम हो जनपद चंपावत के सृजन होते ही पाण्डेय जनपद पिथोरागढ़ से चंपावत आये और सीमित संसाधनों और कार्मिकों की कमी के बाद भी अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन किया गया।भगवत पाण्डेय की सेवानिवृत्त पर जिलाकार्यालय सभागार चम्पावत में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे की अध्यक्षता में भावभीनी विदाई दी गई। ज़िला अधिकारी नवनीत पाण्डे ने कहा कि भगवत पाण्डेय का राजस्व विभाग में सेवाकाल शानदार रहा ईमानदारी से भरा रहा। डीएम चम्पावत ने भी भगवत प्रसाद पाण्डेय से जुड़े हुए विभिन्न पुराने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। ज़िला अधिकारी ने कहा कि भगवत पाण्डेय रिटायर होने के बाद भी समाज के लिए प्रासंगिक बने रहेंगे क्योंकि उनके पास ज्ञान,साहित्य एवं अनुभव की गठरी साथ है। मालूम हो कि भगवत पाण्डेय एक सरकारी सेवक के साथ साथ साहित्यकार भी रहे हैं। विगत वर्ष ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके कहानी संग्रह का लोकार्पण भी किया था ।वही विदाई समारोह में भगवत प्रसाद पाण्डेय ने अपने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड राज्य में किये गए सेवा काल में रहे अधिकारियों के साथ अनुभवों एवं क़िस्सों को साझा किया गया। इसअवसर पर विदाई कार्यक्रम में जिलाधकारी ने एन.आई.सी. के जरिये अमेरिका से उनके पुत्र को भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ कर चर्चा की। इस अवसर पर ज़िला अधिकारी कार्यालय के विभिन्न पटल प्रभारी एवं वक्ताओं ने उनकी कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की तारीफ़ की। विदाई समारोह में उनको स्मृति चिन्ह एवं विभिन्न उपहार भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। विदाई भाषण में कई कर्मियों की अपने अनुभव साझा करते हुए आँखें भी नम हुई। इस अवसर पर अपर ज़िला अधिकारी जय वर्धन शर्मा ,सीएओ गीता गौतम, कमल चंद्र तिवारी, डीडीएमओ देवेन्द्र पटवाल, के साथ ही कलक्ट्रेट कर्मी अशोक पुनेठा, पूरन पांडे, नवीन देउपा, हिमांशु वर्मा, प्रकाश जोशी, राहुल उपाध्याय, मोहन सिंह कार्की, गिरधारी नाथ,अनेंद्र राणा,रमेश वर्मा,गोदावरी शर्मा,लीला देवी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें