Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: लोहाघाट:जीआईसी दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 10, 2024
जीआईसी दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती विकासखंड लोहाघाट के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज दिगालीचौड़ में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.सुधाकर जोशी की अध्यक्षता एवं शिक्षक बृजेश सिंह ढेक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।वक्ताओं ने पंडित पंत के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला एवं देश के लिए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर ग्रामसभा बिंडातिवारी के ग्रामप्रधान विद्यालय के पूर्व छात्र मोनू बिष्ट द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।विद्यालय द्वारा उनके द्वारा दिए गए आत्मीय सम्मान हेतु माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।पंत जयंती की सुअवसर पर बालिकाओं हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही साइकिल योजना की 2850 रुपए की एफ डी वितरित की गई। कार्यक्रम में शिक्षक नवीन भट्ट,कमलेश जोशी,जगदीश चंद्र,सुशील जोशी,दीपा बोहरा,ज्योति राणा,ललिता वर्मा,गायत्री जोशी,प्रीति सक्सेना, स्मृति नेगी,नारायण दत्त,भुवन अधिकारी,गणेश बोहरा,नीरज नाथ,राहुल पाटनी,अंजली जोशी,बी एड प्रशिक्षु हिमानी उप्रेती, एसएमसी अध्यक्ष कमला देवी,पूर्व पीटीए अध्यक्ष फतेह सिंह भंडारी सहित बड़ी संख्या में अभिवावक उपस्थित रहे।मिष्ठान एवं फलों के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

जरूरी खबरें