Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी सहित 40 स्टार प्रचारक उतारे मैदान में चंपावत आ सकते हैं सीएम धामी

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 8, 2025
नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यमंत्री धामी सहित 40 स्टार प्रचारक उतारे मैदान में 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को भाजपा काफी गंभीरता से ले रही है भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण का आगाज 11 जनवरी से करने जा रही है जिसमें मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं, रोड शो आदि कार्यक्रमों से पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन जुटायेगी। इसी क्रम में भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है । जिसके तहत पार्टी के सभी अधिकृत उम्मीदवार, विशेषकर महापौर और पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष घर घर जाकर संपर्क करने पर जोर दिया जाएगा । प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे । वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पूर्व सीएम, सांसद, मंत्रीगण समेत पार्टी की तरफ से घोषित होने वाले स्टार प्रचारकों के साथ पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा चंपावत आ सकते हैं जहांं वह भाजपा प्रत्याशी के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे

विज्ञापन

जरूरी खबरें