Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

: लोहाघाट:गोविंद के प्रचार में उतरे भाजपा के दिग्गज कहा एक तरफ़ा होगी जीत 18 को सीएम धामी गोविंद के समर्थन में कर सकते हैं रोड शो

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 11, 2025
गोविंद के प्रचार में उतरे भाजपा के दिग्गज कहा एक तरफ़ा होगी जीत 18 को सीएम धामी गोविंद के समर्थन में कर सकते हैं रोड शो 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है भाजपा के कई दिग्गज नेता भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के लिए चुनाव प्रचार करने मैदान में उतर चुके हैं जिनमें भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे ,जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ,जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, दीपक ओली ,सचिन जोशी, दीपक जोशी जीवन गहतोड़ी चंद्रकला मेहरा आदि के द्वारा धुआंधार प्रचार किया जा रहा है तथा लोगों से लोहाघाट में गोविंद वर्मा को भारी बहुमत से जीत दिलाकर लोहाघाट में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की जा रही है भाजपा नेताओं ने कहा इस बार लोहाघाट में भाजपा की एक तरफ़ा जीत होने जा रही है विपक्ष के पास न तो मुद्दे हैं और ना ही समर्थन इनके अलावा गोविंद वर्मा के समर्थन में युवाओं व महिलाओं की टोली घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई है वहीं गोविंद वर्मा के द्वारा भी घर-घर/ दुकान दुकान जाकर जन समर्थन जुटाया जा रहा है तथा जनता के द्वारा भी अपना प्यार व समर्थन देने का गोविंद को भरोसा दिया जा रहा है गोविंद द्वारा किए गए विकास कार्य तथा उनका व्यवहार उनकी सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं वहीं सूत्रों के मुताबिक 18 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक के तौर पर गोविंद के समर्थन में लोहाघाट में रोड शो कर सकते हैं मुख्यमंत्री धामी के आने से बाजी भाजपा के पक्ष में पूरी तरह पलट सकती है  

विज्ञापन

जरूरी खबरें